घर का सपना - प्रज्ञा रावत

प्रज्ञा रावतप्रज्ञा रावत2 Sept 1961

2 min read · 12.4K reads

इतने बरस जो सहेजती
और सँवारती रही सिर्फ़ घर
अपने चेहरे से ज़्यादा
घर का चेहरा देखा
आईने में
हर मौसम उतारा
घर के आँगन में
हर सुख-दुःख को करीने से
सजाती रही आलों में
कभी प्रेम में भी डूबी
तो वो घर ही था
फिर भी उससे ही
क्यों छूटा उसका घर।
प्रज्ञा रावत
About the poet

प्रज्ञा रावत

View profile & all 47 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like