एक कोमल लड़की - प्रज्ञा रावत

प्रज्ञा रावतप्रज्ञा रावत2 Sept 1961

3 min read · 12.4K reads

एक कोमल लड़की
जीवन की एक बेहद
ज़रूरी कविता लिख रही है
लड़की से माँ बनती वो
संसार के ख़ूबसूरत
दृश्य को जन्म दे रही है।
उससे हौले-हौले बतियाओ
सहलाओ उसका मन अपने
मद्धिम संगीत से

एक लड़का बाहर से बिखरा-बिखरा
समेटना चाह रहा है ख़ुद को
नए-नए रंगों में
सबसे कहो थोड़ा सब्र करें

जीवन के जिस चक्रव्यूह में
फँसे सब
भागते-हाँफते
जिसे पाने के लिए हो रहे हैं
इतने बेहाल
वो ख़ूबसूरती यहाँ
आकार ले रही है
उन्हें अपने उम्र के गाने
गाने दो
उनसे इस समय किसी और
कविता की उम्मीद
करना बेमानी होगा।
प्रज्ञा रावत
About the poet

प्रज्ञा रावत

View profile & all 47 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like