चुपचाप बहती नदी - प्रज्ञा रावत

प्रज्ञा रावतप्रज्ञा रावत2 Sept 1961

2 min read · 12.4K reads

बरसों से कल-कल
बहते-बहते थक चुकी नदी
पहाड़ की गोद में
एक दिन प्रेम भरी नींद
सोना चाहती है

कोई जाओ
कहो पहाड़ से कि
नदी ज़रा शर्मीली है
यूँ ही चुपचाप बहती रहेगी
जंगलों में बीचोंबीच
मन्द-मन्द तड़कती
अन्दर ही अन्दर।
प्रज्ञा रावत
About the poet

प्रज्ञा रावत

View profile & all 47 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like