सोलहवीं मोमबत्ती - प्रदीपचन्द्र पांडे

प्रदीपचन्द्र पांडेप्रदीपचन्द्र पांडे

2 min read · 12.4K reads

सोलहवीं मोमबत्ती के
होते हैं
पंख

वह फूँकने से बुझती नहीं
उड़ने लगती है

जहाँ-जहाँ टपकती हैं
उसकी बूँदें
वहाँ कुछ जलता नहीं
सिंकता-सा है

और सुरक्षित रहता है
सब कुछ
बूँद के नीचे !
प्रदीपचन्द्र पांडे
About the poet

प्रदीपचन्द्र पांडे

View profile & all 4 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like