मेरे जीवन के पथ पर - प्रदीप

प्रदीपप्रदीप6 Sept 1915 – 11 Sept 1998

4 min read · 12.4K reads

मेरे जीवन के पथ पर छाई ये कौन
पूनम की चाँदनी
कौन
पूनम की चाँदनी
मेरे जीवन के पथ पर छाई ये कौन
पूनम की चाँदनी
अरे
मधुर-मधुर मन भाई
ये कौन
नहीं
मधुर-मधुर मन भाई
पूनम की चाँदनी
मेरे जीवन के पथ पर छाई ये कौन
पूनम की चाँदनी

धीमे-धीमे मेरी कुटी में
इठलाती हुई बलखाती हुई
चुपचाप कहीं से आई
ये कौन
चुपचाप कहीं से आई
पूनम की चाँदनी
मेरे जीवन के पथ पर छाई ये कौन
पूनम की चाँदनी

कौन परी ये स्वर्ग से उतरी
बड़ी लाज भरी मेरे आस-पास
खेलन लागी रस-रंग रास
पल-पल ले कर अंगराई
ये कौन
पल-पल ले कर अंगराई
पूनम की चाँदनी
मेरे जीवन के पथ पर छाई ये कौन
पूनम की चाँदनी
तुम कौन
पूनम की चाँदनी
प्रदीप
About the poet

प्रदीप

View profile & all 28 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like