होने लगा है मुझ पे जवानी का अब असर - प्रदीप

प्रदीपप्रदीप6 Sept 1915 – 11 Sept 1998

4 min read · 12.4K reads

होने लगा है मुझ पे जवानी का अब असर
झुकी जाए नज़र
देखो छलक पड़ी है मेरे रूप की गागर
झुकी जाए नज़र हो झुकी जाए नज़र

इक ऐसी डगर पर आई मेरी उमर
दमकी है मेरी दुनिया झमकी है झांझर
दुल्हन की तरह आज मैं बन ठन चली किधर
झुकी जाए नज़र हो झुकी जाए नज़र

मुस्का रहा है मन शरमा रहे नयन
पलकों में झुमने लगे प्यार के सपन
चुपके से मेरे दिल में कोई कर रहा है घर
झुकी जाए नज़र हो झुकी जाए नज़र

अपना है अब ये हाल लटपट हुई है चाल
मैं ऐसे डोलूं जैसे डोले पवन में डाल
पड़ने लगे हैं पाँव मेरे इधर उधर
झुकी जाए नज़र हो झुकी जाए नज़र

होने लगा है मुझ पे जवानी का अब असर
झुकी जाए नज़र झुकी जाए नज़र
प्रदीप
About the poet

प्रदीप

View profile & all 28 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like