चलो चलें मन सपनो के गाँव में - प्रदीप

प्रदीपप्रदीप6 Sept 1915 – 11 Sept 1998

3 min read · 12.4K reads

चलो चलें मन सपनो के गाँव में
काँटों से दूर कहीं फूलों की छाँव में
चलो चलें मन...

हो रहे इशारे रेशमी घटाओं में
चलो चलें मन...

आओ चलें हम एक साथ वहां
दुःख ना जहाँ कोई गम ना जहाँ
आज है निमंत्रण सन सन हवाओं में
चलो चलें मन...

रहना मेरे संग में हर दम
ऐसा ना हो के बिछड़ जायें हम
घूमना है हमको दूर की दिशाओं में

चलो चलें मन सपनो के गाँव में
काँटों से दूर कहीं फूलों की छाँव में
चलो चलें मन...
प्रदीप
About the poet

प्रदीप

View profile & all 28 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like