आज हिमालय की चोटी से - प्रदीप

प्रदीपप्रदीप6 Sept 1915 – 11 Sept 1998

2 min read · 12.4K reads

आज हिमालय की चोटी से फिर हम ने ललकरा है
दूर हटो ऐ दुनिया वालों हिन्दुस्तान हमारा है.

जहाँ हमारा ताज-महल है और क़ुतब-मीनारा है
जहाँ हमारे मन्दिर मस्जिद सिखों का गुरुद्वारा है
इस धरती पर क़दम बढ़ाना अत्याचार तुम्हारा है.

शुरू हुआ है जंग तुम्हारा जाग उठो हिन्दुस्तानी
तुम न किसी के आगे झुकना जर्मन हो या जापानी
आज सभी के लिये हमारा यही क़ौमी नारा है.
प्रदीप
About the poet

प्रदीप

View profile & all 28 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like