दे रहा हूँ शुभकामनाएँ - प्रदीप मिश्र

प्रदीप मिश्रप्रदीप मिश्र1 Sept 1970

3 min read · 12.4K reads

बच्चों की मुस्कान को
किसानों के खलिहान को
औरतों के आसमान को
चिड़ियों की उड़ान को
                 दे रहा हूँ शुभकामनाएँ।


देश के विधान को
संसद के ईमान को
जीवन के संविधान को
मनुष्य के सम्मान को
                 दे रहा हूँ शुभकामनाएँ।

प्रेम के उफ़ान को
हृदय की जुबान को
संस्कृति की आन को
धर्म के इमान को
                 दे रहा हूँ शुभकामनाएँ ।

कलैण्डर के दिनमान को
इतिहास के वर्तमान को
भविष्य के अनुमान को
भोर के अनुसंधान को
               दे रहा हूँ शुभकामनाएँ ।
प्रदीप मिश्र
About the poet

प्रदीप मिश्र

View profile & all 30 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like