शून्य-2 - प्रदीप जिलवाने

प्रदीप जिलवानेप्रदीप जिलवाने1 Sept 1978

2 min read · 12.4K reads

शून्य एक भरोसा है
अपने कहे के समर्थन में

मैंने एक उड़ती चिड़िया
की तरफ इशारा किया।

चिड़िया जिसके लिए उसका शून्य ही
आज का भरोसा
कल की आश्वस्ति है
अपने शून्य में ही अपना दिगन्त देखती है

शून्य क्या है?
उनसे पूछिए
जिनके पास शून्य भी नहीं होता।

शून्य एक भरोसा है
और यह उतना ही सच है
जितना यह कि भरोसा एक शून्य नहीं।
प्रदीप जिलवाने
About the poet

प्रदीप जिलवाने

View profile & all 55 Poems / Stories