पहाड़ खुश हैं - 2 - प्रदीप जिलवाने

प्रदीप जिलवानेप्रदीप जिलवाने1 Sept 1978

3 min read · 12.4K reads


पहाड़ खुश हैं
पहाड़ होकर ही
अपनी बची हुई कौम के साथ ...

हालाँकि पहाड़ को आदमी से
शिकायतें बहुत हैं
फिर भी वे कभी जिक्र नहीं करते
हर सैलानी का स्वागत करते हैं मुस्कुराकर

अब तक का किस्सा तो यही है
कि पहाड़ ने आदमी के खिलाफ
न कोई मोर्चा खोला है
न कोई एफआईआर दर्ज करवाई है
और न कोई उल्टा-सुल्टा बयान दिया है।

लेकिन इतना तो तय है
एक दिन जब अपनी खामोशी तोड़ेगा पहाड़
आदमी पर टूटेगा ‘पहाड़’।
00
प्रदीप जिलवाने
About the poet

प्रदीप जिलवाने

View profile & all 55 Poems / Stories