मेगलोमैनिया - प्रदीप जिलवाने

प्रदीप जिलवानेप्रदीप जिलवाने1 Sept 1978

4 min read · 12.4K reads

पटरियों पर जिस बेहरमी से गुजरती है रेल
या सन्नाटे को जिस क्रूरता से तोड़ता है सायरन
तुमने भी तो धरती को दिये हैं दृश्य कुछ ऐसे ही
बतौर उपहार

बढ़ाया है कब्रस्तानों की सरहदों को और
उनकी तादात को भी

क्या एक जूता नाकाफी नहीं होता इसके लिए
भले ही वह आत्मा को उधेड़ जाए

हम समझते हैं
तुम्हारी महानताबोध के रहस्य
और यह भी समझते हैं कि
हमें समझना नहीं चाहिए
और यह भी समझते हैं कि
हमें समझने की आवश्यकता नहीं है
और यह भी समझते हैं कि
हम समझकर आखिर कर भी लेंगे क्या ?

मगर यह तो हमारी समझ है
तुम इसे अपनी समझ क्यों समझते हो ?

(महानताबोध के भ्रांतिपूर्ण विश्वास की स्थिति)
प्रदीप जिलवाने
About the poet

प्रदीप जिलवाने

View profile & all 55 Poems / Stories