याद-2 - प्रभात

प्रभातप्रभात

2 min read · 12.4K reads

बीत जाता है सफ़र
याद रह जाती है सफ़र की
जीप के पर्दों की तरह
फट-फट फड़-फड़ बजती

इस याद के सहारे कटते हैं
कितने ही सफ़र
पीछे सिर टिकाए
आँखें बंद किए
ज़िन्दगी के बचे-खुचे तमाम सफ़र
प्रभात
About the poet

प्रभात

View profile & all 64 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like