एक कविता पैदल चलने के लिए-3 - प्रभात

प्रभातप्रभात

2 min read · 12.4K reads

पेड़ पर फूटा नया पत्ता आशा का है
ठिठुरती नदी पर धूप का टुकड़ा आशा का है
रेत की पगडंडी पर पाँव का छापा आशा का है
तुम्हारे चेहरे को आकर थामा है जिन दो हाथों ने आशा के
दुनिया में क्या है जो आशा का नहीं है
सभी-कुछ तो आशा का है
प्रभात
About the poet

प्रभात

View profile & all 64 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like