अब ऐसे - प्रभात

प्रभातप्रभात

2 min read · 12.4K reads

तुमने जो मुझसे माँगा मेरी प्यार
मिलने की इच्छा की सूखी घास का घर
वह मैं तुम्हारे लिए बना नहीं पाऊँगा
तुम्हारे लिए मेरे प्यार को अब ऐसे रहना होगा
जैसे किसी अनंत सिलसिले की तरह विशाल खण्डहर में
हवाएँ रहतीं हैं
प्रभात
About the poet

प्रभात

View profile & all 64 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like