उस रात की याद में डूबकर - प्रभात त्रिपाठी

प्रभात त्रिपाठीप्रभात त्रिपाठी

2 min read · 12.4K reads

आज उस रात की याद में डूबकर
मैंने देखा अभी वो पुराना शहर

वो गली जिसमें बजती थी गीतों की धुन
वो गली जिसमें सोया था बचपन का डर
वो गली जिसके इक मोड़ पर एक दिन
छू गयी थी मुझे इक फिसलती नज़र

वो नज़र जिसकी जज़बात की नींव पर
बस गया मेरी चाहत का छोटा-सा घर
अपनी चाहत की ख़ातिर जिया और मरा
मेरा किस्सा है यारो यही मुख़्तसर
प्रभात त्रिपाठी
About the poet

प्रभात त्रिपाठी

View profile & all 24 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like