अन्धेरा - प्रभात त्रिपाठी

प्रभात त्रिपाठीप्रभात त्रिपाठी

2 min read · 12.4K reads

अभी यहाँ अन्धेरा है
मैं बैठा हूँ कुछेक बूढ़े वृक्षों को ताकता
गुमनामी के अनन्त में

चारों तरफ शहर है
थोड़ा सुस्त, थोड़ा उदास भी
शायद मेरी तरह सोच में डूबा
शायद मेरी तरह अकेला

आकाश के चमकते सितारों को ताकता
वह भी यहाँ बैठा है
मेरे क़रीब
अपने घर के बरामदे पर
गुमनामी के अनन्त में

अभी मेरे शहर में अन्धेरा है ।
प्रभात त्रिपाठी
About the poet

प्रभात त्रिपाठी

View profile & all 24 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like