सेतु - प्रभात रंजन

प्रभात रंजनप्रभात रंजन4 Sept 1942

3 min read · 12.4K reads

सेतु रौंदा गया है हर बार
दोनों ओर से वह
ठोकरें ही आज तक खाता रहा है
और फिर भी
यात्रियों को पार पहुँचाता रहा है-

...और अबकी बार भी ओ सेतु मेरे
तुम सहो-
दाँत भींचे रहो-
पेट के बल लेट
यूँ ही पीठ पर से पैर रखकर गुज़र जाने दो इन्हें-

इस अनवरत रौंदे जाने में
चाहे तुम एक दिन जर्जर हो
ढह जाओ
यदि आज ये नहीं...
तो कभी ज़रूर
तुम्हारी ढही काया के स्थान पर
स्मारक बनाएंगे।
प्रभात रंजन
About the poet

प्रभात रंजन

View profile & all 13 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like