कैसे देखूँ - प्रभात रंजन

प्रभात रंजनप्रभात रंजन4 Sept 1942

2 min read · 12.4K reads

डूबती साँझ की व्यथा
कैसे देखूँ-

इन सहमे उदास पेडों को
कैसे देखूँ-

इस स्तब्ध अंधियारी को
कैसे देखूँ-

यह भयावना एकाकीपन
और सूनी बोझिल शामें
यह घुट-घुट, डूबती स्याह शामें-

पूजा घंटियों को शून्य कर देने वाली प्रतिध्वनियाँ
झाड़ियों में झींगुरों का अनवरत गुंजन,
नयन-तट से अवश्य होते पाल
झिलमिलाते द्वीप-
कैसे? कैसे? कैसे?... मैं
कैसे देखूँ !
प्रभात रंजन
About the poet

प्रभात रंजन

View profile & all 13 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like