प्रेम: एक परिभाषा - प्रभाकर माचवे

प्रभाकर माचवेप्रभाकर माचवे26 Sept 1917 – 17 Sept 1991

2 min read · 12.4K reads

प्रेम क्या किसी मृदूष्ण स्पर्श का भिखारी?
प्रेम वो प्रपात
गीत दिवारात
गा रहा अशान्त
प्रेम आत्म-विस्मृत पर लक्ष्य-च्युत शिकारी ।
प्रेम वह प्रसन्न
खेत में निरन्न
दुर्भिक्षावसन्न
सृजक कृषक खड़ा दीन अन्नाधिकारी ।
प्रभाकर माचवे
About the poet

प्रभाकर माचवे

View profile & all 21 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like