चाँद! - प्रभाकर माचवे

प्रभाकर माचवेप्रभाकर माचवे26 Sept 1917 – 17 Sept 1991

3 min read · 12.4K reads

चंदा मामा, अब हम तेरा घर भी जान गए!
अब वो गप्पें नहीं चलेंगी
बुढ़िया-चरखा,
हिरन-रेंडियर
या स्याही का धब्बा!
अब तेरी क्या दाल गलेगी
गोल हो गया डब्बा!
चंदा मामा, अब हम तेरा तेवर पहचान गए!
नहीं रहे तुम अब मामाजी,
दूर देश के गोल-गोल लामा जी!
नहीं रहे अब नन्हे-मुन्ने,
जाओ पहन लो भी कुर्ता-पाजामा जी!
चंदा मामा! अब हम तेरा जादू सारा जान गए!

-साभार: बालभारती, सितंबर, 1969
प्रभाकर माचवे
About the poet

प्रभाकर माचवे

View profile & all 21 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like