पीठ कोरे पिता-10 - पीयूष दईया

पीयूष दईयापीयूष दईया27 Sept 1973

2 min read · 12.4K reads

जानता था मैं एक दिन
रोक नहीं सकूंगा और
गूंगी चीख़ से सना रह जाऊंगा
सदा के लिए

.--मर जाओगे
फूल-सा--
मासूम दिल लिये अपना
एक दिन
जानता था मैं
दिल से

मर जाएंगे आप
पीयूष दईया
About the poet

पीयूष दईया

View profile & all 80 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like