फूल - पीयूष दईया

पीयूष दईयापीयूष दईया27 Sept 1973

3 min read · 12.4K reads

...और फूलों का कल नहीं होता।
--अन्तोनियो पोर्किया।। हिन्दी अनुवाद: अशोक वाजपेयी

अपनी तरह जीना
क्या फूल की तरह है?

फूल का घर नहीं होता
धड़कता हुआ

दिल है वह

अकेला और सुन्दर
स्वच्छन्द और निरपेक्ष

फूल की सुवास
भला किस मसरफ़ की होगी

फूल को छोड़ सकता है कोई
कभी भी अभी

(सं)सार में

एक सम्बन्ध से ख़ाली होना
खिलना और बुझना
पीयूष दईया
About the poet

पीयूष दईया

View profile & all 80 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like