ख़ून से जब जला दिया एक दिया बुझा हुआ - पीरज़ादा क़ासीम

पीरज़ादा क़ासीमपीरज़ादा क़ासीम

3 min read · 12.4K reads

ख़ून से जब जला दिया एक दिया बुझा हुआ
फिर मुझे दे दिया गया एक दिया बुझा हुआ

महफ़िल-ए-रंग-ओ-नूर की फिर मुझे याद आ गई
फिर मुझे याद आ गया एक दिया बुझा हुआ

मुझ को निशात से फ़ुजूँ रस्म-ए-वफ़ा अज़ीज़ है
मेरा रफी़क़-ए-शब रहा एक दिया बुझा हुआ

दर्द की काइनात में मुझ से भी रौशनी रही
वैसे मेरी बिसात क्या एक दिया बुझा हुआ

सब मेरी रौशनी-ए-जाँ हर्फ़-ए-सुख़न में ढल गई
और मैं जैसे रह गया एक दिया बुझा हुआ
पीरज़ादा क़ासीम
About the poet

पीरज़ादा क़ासीम

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like