सुंदरियो!

फणीश्वरनाथ रेणुफणीश्वरनाथ रेणु

1 min read · 12.4K reads

सुंदरियो-यो-यो

हो-हो

अपनी-अपनी छाती पर

दुद्धी फूल के झूले डाल लो!

नाच रोको नहीं!

बाहर से आए हुए

इस परदेशी का जी साफ़ नहीं।

इसकी आँखों में कोई

आँखें न डालना

यह ‘पचाई’ नहीं

बोतल का दारू पीता है

सुंदरियो, जी खोलकर

हँसकर मत मोतियों

की वर्षा करना

काम-पीड़ित इस भले आदमी को

विष-भरी हँसी से जलाओ!

यों, आदमी यह अच्छा है

नाच देखना

सीखना चाहता है।

फणीश्वरनाथ रेणु
About the poet

फणीश्वरनाथ रेणु

समादृत कथाकार। कुछ कविताएँ भी लिखीं। समाजवादी और आंचलिक संवेदना के लिए उल्लेखनीय। पद्मश्री से सम्मानित। जन्म : 04/03/1921 | पूर्णिया, बिहार निधन : 11/04/1977 | पूर्णिया, बिहार स्वातंत्र्योत्तर हिंदी साहित्य में प्रबल उपस्थिति रखने वाले उपन्यासकार-कथाकार फणीश्…

View profile & all 13 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like