तू फूल की मानिंद न शबनम की तरह आ - फना निज़ामी कानपुरी

फना निज़ामी कानपुरीफना निज़ामी कानपुरी

3 min read · 12.4K reads

तू फूल की मानिंद न शबनम की तरह आ
अब के किसी बे-नाम से मौसम की तरह आ

हर मरतबा आता है मह-ए-नौ की तरह तू
इस बार ज़रा मेरी शब-ए-ग़म की तरह आ

हल करने हैं मुझ को कई पेचीदा मसाइल
ऐ जान-ए-वफ़ा गेसू-ए-पुर-ख़म की तरह आ

ज़ख़्मों को गवारा नहीं यक रंगी-ए-हालात
नश्तर की तरह आ कभी मरहम की तरह आ

नज़दीकी ओ दूरी कशाकश को मिटा दे
इस जंग में तू सुलह के परचम की तरह आ

माना के मेरा घर तेरी जन्नत तो नहीं है
दुनिया में मेरी लग्जिश-ए-आदम की तरह आ

तू कुछ तो मेरे ज़ब्त-ए-मोहब्बत का सिला दे
हँगामा-ए-‘फना’ दीदा-ए-पुर-नाम की तरह आ
फना निज़ामी कानपुरी
About the poet

फना निज़ामी कानपुरी

View profile & all 21 Poems / Stories

More from फना निज़ामी कानपुरी

  1. ऐ हुस्न ज़माने के तेवर भी तो समझा कर - फना निज़ामी कानपुरी

    ऐ हुस्न ज़माने के तेवर भी तो समझा करअब ज़ुल्म से बाज़ आ जा अब जौर से तौबा कर

    12.4K reads
  2. बर्क़ को जितनी शोहरत मिली - फना निज़ामी कानपुरी

    बर्क़ को जितनी शोहरत मिलीआशियाँ की ब-दौलत मिली

    12.4K reads
  3. दुनिया-ए-तसव्वुर हम आबाद नहीं करते - फना निज़ामी कानपुरी

    दुनिया-ए-तसव्वुर हम आबाद नहीं करतेयाद आते हो तुम ख़ुद ही हम याद नहीं करते

    12.4K reads
  4. ग़म हर इक आँख को छलकाए ज़रूरी तो नहीं - फना निज़ामी कानपुरी

    ग़म हर इक आँख को छलकाए ज़रूरी तो नहींअब्र उठे और बस जाए ज़रूरी तो नहीं

    12.4K reads
  5. घर हुआ गुलशन हुआ सहरा हुआ - फना निज़ामी कानपुरी

    घर हुआ गुलशन हुआ सहरा हुआहर जगह मेरा जुनूँ रूसवा हुआ

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like