अब नदिया में पानी मत लिख - पवनेन्द्र पवन

पवनेन्द्र पवनपवनेन्द्र पवन7 Sept 1945

3 min read · 12.4K reads


अब पर्वत बर्फ़ानी मत लिख
अब नदिया में पानी मत लिख

राज मगरमच्छ अब करते हैं
मछली जल की रानी मत लिख

काम-तृप्ति प्यार हुआ अब
मीरा प्रेम दीवानी मत लिख

इस पीढ़ी की एक ही ज़िद है
इक भी बात पुरानी मत लिख

जलते वन ज़हरीले दाने
धरती पर वीरानी मत लिख

कौन पढ़ेगा लोक कथाएँ
एक थे राजा रानी मत लिख

प्यार बहुत है उनको ‘पवन’ से
झूठी यार कहानी मत लिख
पवनेन्द्र पवन
About the poet

पवनेन्द्र पवन

View profile & all 18 Poems / Stories

More from पवनेन्द्र पवन

  1. जीवन के निर्माण का हर औज़ार है इनके बस्ते में - पवनेन्द्र पवन

    जीवन के निर्माण का हर औज़ार है इनके बस्ते मेंपुस्तक, कापी पैमाना, कलम, परकार है इनके बस्ते में

    12.4K reads
  2. वो दिल की बात को होंठों पे भी लाने से डरते हैं - पवनेन्द्र पवन

    वो दिल की बात को होंठों पे भी लाने से डरते हैंयहाँ अब लोग खुलकर सामने आने से डरते हैं

    12.4K reads
  3. दिलों में तो दु:ख का ही आवास होगा - पवनेन्द्र पवन

    दिलों में तो दु:ख का ही आवास होगादिखाने को चेहरों पर उल्लास होगा

    12.4K reads
  4. भूख से लड़ता रोज़ लड़ाई माँ का पेट - पवनेन्द्र पवन

    भूख से लड़ता रोज़ लड़ाई माँ का पेटसूख गया सहता महँगाई माँ का पेट

    12.4K reads
  5. हाक़िमी आदेश का लहरा के ख़ंजर ले गए - पवनेन्द्र पवन

    हाक़िमी आदेश का लहरा के खंजर ले गएछीन कर झोंपड़ हमारे कुछ सिकन्दर ले गए

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like