त्यौहार मनाने घर जाता आदमी-1 - पवन करण

पवन करणपवन करण18 Sept 1964

3 min read · 12.4K reads

त्यौहार मनाने घर जाता आदमी
कुछ पहले से
जाने की तैयारी करने लगता है
उसकी उदासी टूटने लगती है

खिलने लगता है उसका चेहरा
उसकी व्यग्रता देखकर लगता है
इतने दिन त्यौहार में क्यों बचे हैं
लगता है त्यौहार के बाद

उसका मन काम में लगेगा,
महसूस होता है
त्यौहार का मज़ा घर पर ही है
घर के बिना कैसा त्यौहार

वह कहता है पिता बेसब्री से
उसकी प्रतीक्षा कर रहे होंगे
वह आजकल में, आने वाला होगा,
सोच रहे होंगे

माँ जतन से गुझियाँ, सकरपारे
बना रही होगी, मगर उनमें स्वाद
तो जब वह घर पहुँचेगा, तब आ पाएगा
पवन करण
About the poet

पवन करण

View profile & all 69 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदुनिया तिरी रौनक़ से मैं अब ऊब रहा हूँदुनिया तिरी रौनक़ से मैं अब ऊब रहा हूँतू चाँद मुझे कहती थी मैं डूब रहा हूँ— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीउलट-पुलटचारों तरफ़ रौशनी ही रौशनीइतनी रौशनी कि अँधेरे का है— हरि मृदुलदफ़्तरमेरे घर से दफ़्तर की दूरीअलग-अलग जगह रहने वाले मेरे सहकर्मियों के लगभग बराबर— हरे प्रकाश उपाध्याय