पिता का मकान - पवन करण

पवन करणपवन करण18 Sept 1964

2 min read · 12.4K reads

मैं आपसे साफ़ कहूँ
मैं पिता के साथ
उनके परिवार में रहता हूँ
उनके मकान में नहीं

मुझे ये बात तिलमिला देती है
जब कोई कहता है
इकलौते लड़के हो
जो कुछ भी है पिता का

सब तुम्हारा ही तो है
पिता का मकान मुझे
अपने मकान की तरह नहीं लगता
जो अपनी ज़िन्दगी में

अपने हाथों एक बार
अपना घोंसला ज़रूर बनाता है
मैं उस पक्षी की तरह हूँ
पवन करण
About the poet

पवन करण

View profile & all 69 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like