क्षण भर का जोश - पवन चौहान

पवन चौहानपवन चौहान3 Sept 1978

3 min read · 12.4K reads

शायद ऐसे ही टूटता है हर सपना
रिश्तों का बंधन, हर अरमान
टंग जाती है सूली पर
विश्वास की डोर भी
सहर से शाम तक का सफर
पल में ही तय हो जाता है
धरती का रेगिस्तान होना
शायद षुरु होता है यहीं से ही
प्यासी नजरों का यूं सिमट जाना
लबों की खामोशी की लंबी पारी
पसार देती है अनजान डर की सुगबुगाहट
शायद यहीं से मरती है
तेरे मेरे आंगन की बहार भी

जोश के मरते ही
मर जाता है बहुत कुछ
और पीछे रह जाता है सिर्फ
एक कड़वा एहसास
कुछ जले हुए ख्वाब।
पवन चौहान
About the poet

पवन चौहान

View profile & all 17 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like