परछाई - पवन चौहान

पवन चौहानपवन चौहान3 Sept 1978

4 min read · 12.4K reads

वह परछाई बनकर भी
चलती रही मुझसे परे-परे
करती रही मुझसे छूटने का
असफल प्रयास
कचोटती रही मेरी नस-नस को
करती रही जैसे मुझसे जलन
मुझसे पीड़ा/ डाह
न जाने क्यों?

शायद गलती से आ पहुँची थी
मेरे भीतर वह
उसके विचारों का नहीं था
शायद मैं
वह भटकाना चाहती थी मुझे
उन टेढ़े-मेढ़े, गलत रास्तों पर
जो मेरे ख्यालों से थे बहुत परे

दिशाएं दोनों की अलग-अलग
एक-दूसरे से विपरीत
एक छोर से चिपकी हुई लेकिन
न चाहते हुए भी
मजबूरीवश
चलती रही वह मेरे साथ
अपने स्वार्थ को नापते हुए
क्योंकि वह भलीभांति जानती थी
मेरा जिंदा रहना ही
उसका जिंदा रहना है।
पवन चौहान
About the poet

पवन चौहान

View profile & all 17 Poems / Stories