अधूरे स्वप्न - पवन चौहान

पवन चौहानपवन चौहान3 Sept 1978

5 min read · 12.4K reads

रिश्तों की औपचारिकता निभाने
उसे रखा गया है बाहर
एक पतली चटाई पर
मात्र एक झांकती चादर के साथ
कड़कती ठंड में
वह बूढ़ा है
रोगग्रस्त है
उम्र भर ढोता रहा जो दुख-दर्द
एक स्वप्न पलकों पर सजाए
संतान सुख मिलेगा उसे भी
परंतु मुश्किल होता है
स्वप्न हकीकत की खाई को पाटना

वक्त के धारे में बहते रहे
जाने कितने बर्श, जाने कितने स्वप्न
जाने कब चेहरे पर झुर्रियाँ सज गईं
तरसते ही रहे कान दो मीठे बोल को ताउम्र
इच्छा ही रह गई एक प्यार भरी निगाह की
बिकता ही गया हर एक स्वप्न, ढेर सारे अरमान
मरती रही इच्छाएं भी
भरता ही गया पीड़ा का बाँध
जिनके लिए बिकता रहा हर चौखट
तोड़ता गया उसूल बारी-बारी
वही झूठ का बांध पुलिंदा
ठगते रहे उसे हर कदम पर
उम्मीद कभी यथार्थ न बन पाई
 
ऑंखों के बंद होने तक
तैरते रहे वही स्वप्न, वही अरमान
पर शायद उनमें झाँकने की
अपनों को फुर्सत ही नहीं थी
पवन चौहान
About the poet

पवन चौहान

View profile & all 17 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी