मैं चुप कम रहा और रोया ज़ियादा

परवीन उम्म-ए-मुश्ताक़परवीन उम्म-ए-मुश्ताक़11 Dec 1866

1 min read · 12.4K reads

मैं चुप कम रहा और रोया ज़ियादा

यक़ीनन ज़मीं कम है दरिया ज़ियादा

शब-ए-वस्ल मुर्ग़-ए-सहर याद रखना

ज़बाँ काट लूँगा जो रोया ज़ियादा

मैं नाज़ुक-मिज़ाजी से वाक़िफ़ हूँ क़ासिद

इसी वज्ह ख़त में न लिक्खा ज़ियादा

दो बोसे लिए उस ने दो गालियाँ दीं

न लेना ज़ियादा न देना ज़ियादा

वो सैर-ए-चमन के लिए आ रहा है

अकड़ना न शमशाद इतना ज़ियादा

वो उतना ही बनता है हिर्स-ए-मुजस्सम

ख़ुदा जिस को देता है जितना ज़ियादा

अमल पर मुझे ए'तिमाद अपने कम है

ख़ुदा के करम पर भरोसा ज़ियादा

जो आँखें तिरे ख़ाक-ए-दर से हैं रौशन

मिलाया है शायद ममीरा ज़ियादा

मुझे उल्फ़त-ए-ज़ुल्फ़ जब से है 'परवीं'

बताते हैं वो जोश-ए-सौदा ज़ियादा

परवीन उम्म-ए-मुश्ताक़
About the poet

परवीन उम्म-ए-मुश्ताक़

जन्म : 11 Dec 1866 | दिल्ली

View profile & all 43 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like