जो चार आदमियों में गुनाह करते हैं

परवीन उम्म-ए-मुश्ताक़परवीन उम्म-ए-मुश्ताक़11 Dec 1866

1 min read · 12.4K reads

जो चार आदमियों में गुनाह करते हैं

ख़ुदा की दी हुई इज़्ज़त तबाह करते हैं

बुतों के होते जो मह पर निगाह करते हैं

क़सम ख़ुदा की बड़ा ही गुनाह करते हैं

बड़ा ही ज़ुल्म ख़ुदा की पनाह करते हैं

हम आह आह तो वो वाह वाह करते हैं

वो बोसा देते नहीं गोरे गोरे गालों का

तुम्हें गवाह हम ऐ महर-ओ-माह करते हैं

बुतो तुम्हीं पे फ़िदा हैं बुतो तुम्हीं पे निसार

यक़ीं न हो तो ख़ुदा को गवाह करते हैं

कभी वो देखते हैं अपने तेग़ ओ बाज़ू को

कभी वो ग़ैज़ से मुझ पर निगाह करते हैं

मजाल क्या है जो लूँ नाम अपने क़ातिल का

तुम्हीं पे लोग मगर इश्तिबाह करते हैं

ख़याल रखते हैं हर वक़्त दोस्ती का शरीफ़

इसी तरह से हमेशा निबाह करते हैं

गुनाह क्या है जो दिल से अज़ीज़ रखते हैं

बने हो यूसुफ़-ए-सानी तो चाह करते हैं

अगर हो सब्र-ओ-क़नाअत की दौलत ऐ 'परवीं'

गदा भी करते हैं वो ही जो शाह करते हैं

परवीन उम्म-ए-मुश्ताक़
About the poet

परवीन उम्म-ए-मुश्ताक़

जन्म : 11 Dec 1866 | दिल्ली

View profile & all 43 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

पीठकिसी की भी हो पीठकाम है लादना और ढोना— प्रताप सोमवंशीदिलभावुक, बच्चा, बेवकूफ, बदतमीजक्या क्या विशेषण नहीं है एक दिल के पास— प्रताप सोमवंशीदरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानापैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैपैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैज़ंजीर की सूरत मुझे घर बाँधे हुए है— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीउलट-पुलटचारों तरफ़ रौशनी ही रौशनीइतनी रौशनी कि अँधेरे का है— हरि मृदुल