सुकूँ ये अपने सवेरों का चैन रैनों का

परवीन कैफ़परवीन कैफ़

1 min read · 12.4K reads

सुकूँ ये अपने सवेरों का चैन रैनों का

कोई हिसाब नहीं है ख़ुदा की देनों का

मकान कच्चे थे वा'दे थे पक्के दिल रौशन

ज़माना था वो चराग़ों का लालटेनों का

ये सच है गाँव की रातें ख़ामोश होती हैं

मगर वो शोर गुज़रती हुई ट्रेनों का

गले का हार सलीबें हैं सब दिखावे की

यहाँ रिवाज है अब तो तिलाई चेनों का

हलाक होती है मख़्लूक़ और ख़ुदाओं पर

कोई असर ही नहीं शेवनों का बैनों का

वहाँ मुशाएरे पढ़ने चली हो तुम 'परवीन'

जहाँ है ज़ोर लताओं का तानसेनों का

परवीन कैफ़
About the poet

परवीन कैफ़

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like