चैन आता नहीं उन से मुलाक़ात किए बिन

परवीन कैफ़परवीन कैफ़

1 min read · 12.4K reads

चैन आता नहीं उन से मुलाक़ात किए बिन

बोलें न वो मैं रहती नहीं बात किए बिन

कम्बख़्त हवाओं ने ये क्या कह दिया उन से

क्यों अब्र उड़े जाते हैं बरसात किए बिन

मय आ गई घर में ये ख़बर शैख़ न सुन लें

लौट आएँगे मस्जिद से मुनाजात किए बिन

शायद उन्हें डर हो मैं शिकायात करूँगी

आए थे गए पुर्सिश-ए-हालात किए बिन

तुम उन से कोई बात इशारों में न करना

कम-फ़हम न मानेंगे सवालात किए बिन

सुल्तान को अपना कोई शहकार न कर पेश

छोड़ेगा न वो तुझ को क़लम हाथ किए बिन

क्या वज़्अ बनाते हैं सियासत के मशाइख़

आबिद नज़र आते हैं इबादात किए बिन

परवीन कैफ़
About the poet

परवीन कैफ़

View profile & all 22 Poems / Stories