कुछ मैं कह बैठूँ ख़ुदा-न-ख़्वास्ता
मौलवी साहब ख़ुदा का वास्ता
याद आती है तो भर आता है दिल
ज़िंदगी की महफ़िलें बर्ख़ास्ता
चाँदी सोना दो मगर हों बेटियाँ
ज़ेवर-ए-ता'लीम से आरास्ता
अपनी ठोकर पर है ख़्वाबों का सफ़र
कौन सी मंज़िल कहाँ का रास्ता
चाँद तारे दिल जलाने आए हैं
शाम-ए-ग़म आरास्ता पैरास्ता








