क्या ग़ज़ब तू ने ऐ बहार किया

परवीन फ़ना सय्यदपरवीन फ़ना सय्यद

1 min read · 12.4K reads

क्या ग़ज़ब तू ने ऐ बहार किया

पत्ती पत्ती को बे-क़रार किया

अब तो सच बोलने की रस्म नहीं

किस ने फिर एहतिमाम-ए-दार किया

आतिश-ए-दर्द में कमी न हुई

लाख आँखों को अश्क-बार किया

रौशनी की तलाश में हम ने

बारहा ज़ुल्मतों से प्यार किया

मौज-दर-मौज थे दुखों के भँवर

हम ने तन्हा सभी को पार किया

जब बनाया था चाँद इतना हसीं

उस का अंजाम क्यूँ ग़ुबार किया

परवीन फ़ना सय्यद
About the poet

परवीन फ़ना सय्यद

View profile & all 46 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी