इन दिनों - परमानंद श्रीवास्तव

परमानंद श्रीवास्तवपरमानंद श्रीवास्तव9 Sept 1935

7 min read · 12.4K reads

इन दिनों हत्‍यारे
सबसे पहले
अपने शिकार को
सुरक्षा की पक्‍की गाण्टी देना चाहते हैं

हमारे समय के
बर्बर विजेता भी

अकेले वे नहीं आते
झुण्ड में आते हैं
अपने पक्ष के सारे प्रमाण
और दस्‍तावेज़ लिए
आते हैं

अपना इतिहास और अपना भूगोल
अपने पहाड़ और अपनी नदियाँ
अपनी पद्मिनियाँ और अपने मानसरोवर
लिए आते हैं

मन-ही-मन धिक्‍कारते आते हैं
उस पीढ़ी को

जिसके पास
न अपने कपड़े
न अपने विचार

आते ही वे सूँघते हैं
पाठशालाओं के दीक्षा-कक्ष
पाठ्य-पुस्‍तकें
समय-सारणियाँ

इनमें छिपे
हर सम्भव षड्यन्त्र को
जाँचते हैं
सावधानी से

इन दिनों वे सिर्फ़
करुणा से डरते हैं
वे करुणा के
विचार होने से डरते हैं

वे आते ही
खोदने लगते हैं
हमारे घर-आँगन
हमारी टाट-पटिटयाँ
हमारे लोहा-लक्‍कड़

वे खूँदने लगते हैं
वे चीख़ने लगते हैं

सदियों बाद भी
अशुद्ध गुड्ड-मडु विकलांग
अनार्य संस्‍कृति या विचार के
अवशेष देखकर वे काँपने लगते हैं

इससे पहले कि वे लौट जाएँ
अपने शिविर में
वे पहाड़ों को याद दिला चुके होते हैं
वे नदियों को याद दिला चुके होते हैं
वे कुओं और पगडण्डियों को
याद दिला चुके होते हैं

कि कहो
कहो
और गर्व से कहो
कि हम कौन हैं !
परमानंद श्रीवास्तव
About the poet

परमानंद श्रीवास्तव

View profile & all 11 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like