पट्टी - पंकज सुबीर

पंकज सुबीरपंकज सुबीर11 Sept 1975

2 min read · 12.4K reads

न्याय की देवी
क्यों बाँधती है पट्टी
अपनी आँखों पर
क्यों नहीं देखना चाहती है
वो कुछ भी
गांधारी भी तो बाँधती थी
ऐसी ही पट्टी
पट्टियाँ अक्सर बनती हैं
कारण महाभारत का
तो
प्रतीक्षा कीजिए...
पंकज सुबीर
About the poet

पंकज सुबीर

View profile & all 46 Poems / Stories