मौन - पंकज सुबीर

पंकज सुबीरपंकज सुबीर11 Sept 1975

3 min read · 12.4K reads

क्षितिज के उस पार क्षितिज
और
उस क्षितिज के भी उस पार
एक और क्षितिज
हर एक क्षितिज के साथ ही जुड़ी है
एक प्रतीक्षा
जो न जाने कब से
चल रही है
न जाने किसके लिए
हर एक प्रतीक्षा में
एक ठहराव है
मनो ठहर गए हों
कई युग
गुज़रते गुज़रते
यहाँ से
या कि
ठिठक गई हो
जन्म से मृत्यु
तथा
मृत्यु से जन्म
की तरफ दौड़ती सुई
समय की
हर तरफ फैल गया है
मौन
एक ठहरी हुई प्रतीक्षा का मौन।
पंकज सुबीर
About the poet

पंकज सुबीर

View profile & all 46 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like