कोयल - पंकज सुबीर

पंकज सुबीरपंकज सुबीर11 Sept 1975

3 min read · 12.4K reads

कोयल आम पर बैठी है
वसंत का मौसम भी है
आम पर मंजरियाँ भी आईं हुईं हैं
फिर भी कोयल कुहुक नहीं रही है
उसे कुछ नज़दीक दिख रही है धरती
कुछ ऊहापोह में है वो
इसीलिए कुहुक नहीं पा रही है
हालाँकि कुहुकने के लिए सही वातावरण है
मगर प्रश्न वही है
कि सब कुछ बदला बदला सा क्यों है
कोयल जानती नहीं
कि वास्तव में समय बदल गया है
वो जिस पर बैठी है
वो
आम का पेड़ नहीं
आम का बोन्साई है
पंकज सुबीर
About the poet

पंकज सुबीर

View profile & all 46 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like