समुद्र-9 - पंकज परिमल

पंकज परिमलपंकज परिमल25 Sept 1964

3 min read · 12.4K reads

देवताओं को
छिपने की सर्वोत्तम जगह
समुद्र में मिली
समुद्र के बेहतरीन रत्नों के
उपयोग का सौभाग्य भी
जब ब्रह्मांड में भारी मारकाट
मच रही थी
तब वे शांताकार बने हुए
भुजंग शैया पर सुख से सोए थे
उनके नाभिकमल के संरक्षण में
कतिपय सठियाये बुध्दिजीवी
चारों दिशाओं में जय-जय कर रहे हैं
ब्लैक-कैट-कमांडो की तरह
शेषनाग का फन
उन पर शैडो की तरह तना था
समुद्र उनके लिए
जेड श्रेणी की सुरक्षा व्यवस्थायुक्त
और सुविधा संपन्न आवास था
पंकज परिमल
About the poet

पंकज परिमल

View profile & all 28 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like