समुद्र-2 - पंकज परिमल

पंकज परिमलपंकज परिमल25 Sept 1964

2 min read · 12.4K reads

समुद्र को मथ कर
लोग सुरा भी ले गए
और सुधा भी
घोड़े भी ले गए और हाथी भी
लक्ष्मी भी ले गए
और जड़ी-बूटी संभालकर
वैद्यराज धन्वन्तरि भी
रफू-चक्कर हो गए
समुद्र को उस क्षण मर जाने की
इच्छा हुई
पर हाय।
उसके हिस्से में तो हलाहल भी नहीं बचा
पंकज परिमल
About the poet

पंकज परिमल

View profile & all 28 Poems / Stories