समुद्र-8 - पंकज परिमल

पंकज परिमलपंकज परिमल25 Sept 1964

2 min read · 12.4K reads

समुद्र की स्मृति में
कई बड़े-बड़े नगर और द्वीप
सुरक्षित है
जिन्हें श्रेय था
बड़े-बड़े राजवंश मिटाने का
उनकी भारी-भरकम द्वारिका भी
समुद्र की स्मृति की
विशालता के किसी कोने में
नामालूम है
समुद्र कोई कम्प्यूटर नहीं है
कि उसका माउस दबाते जाओ
और उसकी स्मृतियों से
जो चाहो उगलवा लो
पंकज परिमल
About the poet

पंकज परिमल

View profile & all 28 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like