पिल्लों के मोल चढ़े ज़्यादा - पंकज परिमल

पंकज परिमलपंकज परिमल25 Sept 1964

3 min read · 12.4K reads

पिल्लों के मोल चढ़े ज़्यादा
आदम के कम ।

पिल्लों की संकर और शुद्ध
नस्लों के विज्ञापन ।
आदम के बिगड़े,
ऊँचे हैं
श्वानों के रहन-सहन ।।

अपशब्दों को
सुर्ख़ियाँ उठाकर ले जातीं
गीतों की चर्चा नहीं,
हुए सुर-लय मद्धम ।।

गेहूँ से ज़्यादा मूल्य
कुकुरमुत्ते के सागों का ।
संभ्रम की गलियों में दुष्कर
फिर जीना रागों का ।।

अन्तर्मन से उठकर
पूजाघर तक आए,
पूजाघर में आए
उन्मादों के मौसम ।।
पंकज परिमल
About the poet

पंकज परिमल

View profile & all 28 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like