मखमल के पैबन्द - पंकज परिमल

पंकज परिमलपंकज परिमल25 Sept 1964

3 min read · 12.4K reads

लगने लगे टाट में झीने
मखमल के पैबन्द ।

इतने हैं पैबन्द
टाट का नाम-निशान ढका ।
मोल हज़ारों में था
लाए देकर एक टका।।

टके-टके की किस्तें
अग्रिम हुण्डी लिखीं कई
हैं वसूलने वाले भी फिर
सभी चाक-चौबन्द ।।

थिगले-थिगले रेशम के
नीचे हैं टाट कहीं ।
हाट उठाकर ले आई है
सारे ठाठ यहीं ।।

माँगी हुई टूकड़ी खाकर
भरीं बजार डकार ।
हाथ नचनियों के नाचे, सज
नकली बाजूबन्द ।।
पंकज परिमल
About the poet

पंकज परिमल

View profile & all 28 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like