कलाकृति - पंकज परिमल

पंकज परिमलपंकज परिमल25 Sept 1964

3 min read · 12.4K reads

दुख मुझे छीलता था
और सुख मुझे तराशता था
सुख के सधे हुए हाथ
मुझे गढ़ने में व्यस्त हो गए
 
उन्होंने मुझे जानवर से आदमी बनाया
मेरे व्यक्तित्व को शेप किया
और मेरे कैरियर को भी
मुझे ऐसी जिंस में तब्दील करते रहे
लगातार
जिसका मण्डी में
उससे कुछ अधिक मूल्य लगाया जा सके
जितना दुख द्वारा लगातार छीले जाने से
गिर गया था
 
मेरे चेहरे पर चमक थी
शरीर में बाँकपन
आँखों में धूर्तता
वाणी और वाणी में चालाकियाँ

मैं सुख के हाथों गढ़ी हुई
एक बेजोड़ कलाकृति था
पंकज परिमल
About the poet

पंकज परिमल

View profile & all 28 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी