देखा सिया को क्या कहीं - पंकज परिमल

पंकज परिमलपंकज परिमल25 Sept 1964

6 min read · 12.4K reads

हे खग ! सुनो
हे मृग ! सुनो,
ओ डोलते मधुकर ! सुनो
देखा सिया को क्या कहीं
आते हुए, जाते हुए

वो ही सिया जो डाल चुग्गा
पोसती खग-वृन्द को
वो ही सिया, मृग-शावकों को
गोद दुलराती रही
जिसके लिए था ज़िन्दगी में
तुम सभी का अर्थ कुछ
वनवास के दुख साथ पाकर
रोज़ बिसराती रही

ओ कूजते अलिवृन्द
क्या तुमने कभी देखा उसे
निज मुग्धता में
गीत फिर कोई मधुर गाते हुए

इस सृष्टि में सब स्वार्थ है
कोई किसी का है नहीं
सान्निध्य पाकर, प्यार पाकर
तुम सिया के कब हुए
एकाकिनी, हतभागिनी
वह सिद्ध होकर ही रही
उसके लिए संसार में
बस, राम के ही दृग चुए

सुरलोक वासी देवगण!
उसकी न सुध आई तुम्हें
जो याद करती थी तुम्हें
पीते हुए, खाते हुए

जिसके लिए निज धर्म था
सबसे अधिक वरणीय भी,
डिगता न भावाभाव में
चित में जगाता दीनता
जो द्वार आए अतिथि को
ख़ाली नहीं थी भेजती
क्षण-मात्र को जिसके कभी
चित में न व्यापी हीनता

यह द्वंद्व किसके चित्त को
मथता नहीं इस लोक में
देखा न उसको पर कभी
क्षणमात्र घबराते हुए
पंकज परिमल
About the poet

पंकज परिमल

View profile & all 28 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी