मरण जल - पंकज पराशर

पंकज पराशरपंकज पराशर3 Sept 1976

9 min read · 12.4K reads

रात एक नदी की तरह बहती जा रही है
 
अंधेरों की बाढ़ बढ़ती ही चली जा रही है
लगता है गाँव में झींगुरों के अलावा और कोई नहीं,
 
उससे पूछो कि वह कौन है जो मेरे घर पर बुलडोजर चलवाता है
और अपने महल के हम्माम में पानी भरने के लिये वहां बाँध बनवाता है?
 
रात की इस नदी में बार-बार गूँज उठती है
उस आदिवासी औरत की आवाज़
जिसके मुँह में जब आवाज़ आई तो कहने के लिए
और कुछ भी न बचा उसके पास जो कुछ भी था वह
देश की जम्हूरियत की नज़र हो गया था
 
जिसका देश शहर नहीं जंगल है और सरकार कुदरत है
 
तुमने नगर में उसे जगह नहीं दी और जंगल भी उससे छीन ली
और बन बैठे उसके माई-बाप,
उसकी सरकार जिसकी उसे इत्तला तक नहीं दी कभी
 
-फिर किसने तुम्हें ये हक दिया कि तुम मुझे सभ्य बनाओ
मुझे जीना सिखाओ जैसे कि तुम हो सभ्यता की साबुन
और तहज़ीब के अलंबरदार मेरे वजीर-ए-आजम
सियार से भी गए बीते
 
तुम जो मेरे रहनुमा हो मेरे आका हो
और आज भी हो मेरे माई-बाप मुझे बताओ
कि वह कौन है जिसका नाम तक बताने में तुम्हारी ज़बान
इस कदर लड़खड़ाती है? और तुम्हारी त्यौरियां चढ़ जाती है
हमलोगों के ऊपर ही?
 
मेरा बेटा जब मरा तो उसके हाथ में तुम्हारा ही झंडा था
मेरे बाप को जो फाँसी हुई वह जुर्म तुमने किया था
और मैं विधवा आज इसलिए हूँ कि मेरे पति ने
तुम्हारा ज़रख़रीद गुलाम बनने से साफ़ इनकार कर दिया था
 
तुम्हीं बताओ तुम्हारे लोकतन्त्र को और क्या-क्या चाहिए मेरा?
 
मेरी आँखें, मेरा गुरदा, मेरे स्तन, मेरी जाँघें बताओ?
एक जंगल की औरत पूछ रही है तुमसे
तुम्हारे नगर के नागरिकों और जम्हूरियत के नये काजियों से
मेरे पूरे वजूद में सिवाए मरण जल के अब कुछ भी नहीं


रचनाकाल : 17 फ़रवरी 2007
पंकज पराशर
About the poet

पंकज पराशर

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायउसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशी